गांव के लोगों ने सोचा क्यों ना हम अपने बच्चों को स्कूल का ट्यूशन इस टिचर से करवा दे। सभी गांव वाले टीचर के पास गये। और कहा आप हमारे बच्चों को पढ़ा सकते हो क्या लालची लड़के ने कहा कयो नही हम आपके बच्चों को जरूर पढ़ायेंगे।
गांव वाले खुश हो गए । लालची लड़के से पुछा आप महीने के कितने पैसे लेते हो ट्यूशन करवाने का लालची लड़के ने कहा यही कोई बीस से तीस हजार रुपये के बीच में लेते हैं।
गांव वालों को पता नहीं था। उन्होंने हां कर दी। दें देंगे ।लालची लड़के ने कहा पहले आप मुझे सभी बच्चों का एक एक महिने का पैसा जमा करवा दे।जिससे मुझे ध्यान रहे कितने बच्चे ट्यूशन पर आयेंगे । उस हिसाब से व्यवस्था रखी जाये गांव वालों ने दुसरे दिन अपने अपने बच्चों का पैसा जमा करवा दिया।
उसके बाद लालची लड़के ने बच्चों को पढ़ाना शुरू कियाl तो लालची लड़का सोचने लगा बच्चों को क्या पढाओ मुझे कुछ आता नहीं है मैंने तो इस गांव की कमजोरी का फायदा उठाना था क्योंकि इस गांव में स्कूल नहीं था लालची लड़के ने दस बारह दिन तो बच्चों को साफ सफाई के बारे में बताया। खाना खाने से पहले हाथ धोना चाहिए अच्छे साफ़ सुथरे कपड़े पहनने चाहिए बड़ो की इज्जत करनी चाहिए माता पिता कि मदद करना चाहिए बुढ़ो को सराहा देना चाहिए।
कुछ दिन बाद बच्चों का रहन सहन गांव वालों को अलग सा दिखने लगा तो गांव वाले उस टीचर से काफी खुश हुए।गांव में उस लालची लड़के कि तारीफ होने लग गई । यह बात उस लालची लड़के के कानों तक पहुंच गई अब लालची लड़के ने सोचा मछली जाल में फंसने लग गई।
कुछ दिन बाद उस लालची लड़के की गांव में दवात होने लग गई। लालची लड़के ने सोचा क्यों ना अब इन गांव वालों का और ज्यादा फायदा उठाया जाए। यह सोचकर लालची लड़का वहां से चलकर अपने रूम पर आ गया।
अब लालची लड़का गांव वालों को लुटने की प्लानिंग बनाने में लग गया।
कुछ दिन बाद लालची लड़के ने बच्चों को कहा अपने घर जाकर अपने माता पिता से कहना है कि टीचर ने हमें ड्रेस के लिए बोला है। और अपने माता पिता से यह भी कह देना आप वहां जाकर ड्रेस के बारे में पूछ लेना। कितने रुपए की आती है।
दूसरे दिन गांव वाले लालची लड़के के पास पहुंच गए।और कहा आपने बच्चों को ड्रेस के बारे मे कहा है क्या लालची लड़के ने जवाब दिया हां जी मैने बच्चों को ड्रेस के बारे मे कहा था।
गांव वालों ने लालची लड़के से कहा। क्या आप ड्रेस रखते हो लालची लड़के ने जवाब दिया हां गांव वालों ने कहा कितने पैसे की आती है ड्रेस। लालची लड़के ने कहा एक लड़के की 5 हजार रुपये के लगभग। गांव वालों ने हां कर दी। लालची लड़का मन ही मन में सोचने लगा कितने बेवकूफ लोग है इस जमाने में इनको यही पता नहीं ड्रेस कितने रुपए की आती है। लालची लड़के ने मन ही मन कहा हमें क्या मतलब हमारा तो मकसद इनको लूटना है। हमें क्या मतलब है दुनिया से पैसा आना चाहिए।
कुछ दिन बाद लालची लड़का सोचने लगा कि मैं अब इन बच्चों को क्या पढ़ाओ मुझे तो कुछ आता भी नहीं है। लेकिन लालची लड़के के अचानक से दिमाग में एक बात आई क्यों ना इन बच्चों को यूट्यूब से कुछ सीखा दु।
लालची लड़का बाजार से दीवार स्क्रीन टीवी खरीद कर लाया और बच्चों को उसी से पढ़ा देता था। बच्चे धीरे धीरे सीखते गए। बच्चे मोहल्ले में आपस मे इंग्लिश में कुछ शब्द बोलते थे। गांव वाले यह देखकर ओर ज्यादा उस लालची लड़के से खुश हुए।
लेकिन लालची लड़के को इस बात की फिक्र हो रही थी । अगर में इन बच्चों को लिखना नही सिखाऊंगा तो मैं गांव वालों को क्या जवाब दूंगा। अब रात दिन लालची लड़का यही सोचता रहा।
लालची लड़के ने सोचा क्यों ना मै एक पढ़े लिखे टीचर को मै अपने शहर से बोला लो । लालची लड़के ने यही निति अपनाई। कुछ समय के बाद उसने अपने शहर से एक टीचर को बोला लिया। और बच्चों को पढ़ाना लिखाना शुरू कर दिया।
अब लालची लड़के की परेशानी कम हो गई। अब उसने फिर से गांव वालों को लुटने की प्लानिंग की।
लालची लड़का बच्चों से कहा कल तुम सभी अपने माता पिता को साथ में लेके आना।
सभी बच्चे अगले दिन अपने माता पिता के साथ पहुंच गए। लालची लड़के ने कहा कल बच्चों का खेल कूद का प्रोग्राम रख गया हैै। कल जो बच्चा ज्यादा मेहनत करके जीतेगा उसे इनाम दिया जाएगा। उसके लिए हमें आपके सहारे की जरूरत पड़ेगी। लालची लड़के की बात से गांव वाले समझ गए कि टीचर को इनाम के लिए पैसों की जरूरत है।
सभी गांव वालों ने कहा हम आपकी बात को समझ चुके हैं हम आपकी मदद जरूर करेंगे। यह बात सुनते ही लालची लड़के ने अंदर से रजिस्टर मंगवाया उस टीचर से जिसको शहर से बुलाया था। लालची लड़के ने उस टीचर से कहा आप इनके नंबर से पैसा लिख दो जितने यह लिखवाये ।
गांव वालों में होड़ सी लग गई किसी ने पांच हजार किसी ने दस हजार। ऐसे करते करते लालची लड़के के पास एक लाख रुपये हो गए।
दूसरे दिन खेल कूद का प्रोग्राम हुआ तो लालची लड़के ने मुश्किल से बीस हजार रुपये खर्च किए। और बाकी का पैसा अपने पास रख लिया।
जब गांव वालों ने हिसाब मांगा तो लालची लड़के ने मना कर दिया। सभी गांव वालों को गुस्सा आया और वहां से चले आए।
गांव वालों के लालची लड़के की बात समझ में आने लग गई कि हमें यह टीचर लुट रहा है ।
कुछ दिन बाद लालची लड़के ने गांव वालों को फिर से लुटने की प्लानिंग की ।
लालची लड़का गांव में गया और कहा मेरे पिताजी बीमार हो गए हैं मुझे कुछ पैसों की जरूरत है प्लीज मेरी मदद करो। गांव वाले बहुत साफ दिल के लोग थे। फिर से लालची लड़के की बातों में फस गए। ओर उसको पैसे दे दिए।
एक समझदार व्यक्ति ने गांव वालों से कहा ये टीचर हमसे बहुत पैसा लेता हैं इसका पता तो करो। सभी गांव वालों ने उस व्यक्ति की बात मानकर उस लालची लड़के की निगरानी में लग गए।
रात को सभी गांव वालों ने एक मीटिंग रखी उसमें कहा गया कि हम कल उस टीचर के पास जाएंगे । उससे पूछेंगे कि आप कहा रहते हो आपका शहर का क्या नाम हैं। आप का घर कहा है। यह सब पूछने के बाद हम उसके घर तक जाएंगे। ओर पता करेंगे कि इसका पिताजी बीमार है या हमें बेवकूफ बनाकर लूट रहा है।
दूसरे दिन सभी गांव वाले लालची लड़के के पास पहुंच गए। और पूरा एड्रेस पता ले लिया ।
अगले दिन गांव वाले उसके शहर में पहुंच गए । किसी व्यक्ति से पूछा कि फला फला नाम का लड़का है जोर एक टीचर है। उसका घर कहा पर है। उसके पिताजी बीमार है।
वो व्यक्ति समझ गया कि इसने गांव वालों को भी लुट लिया होगा। उस व्यक्ति ने लालची लड़के के बारे में सब कुछ बता दिया उसके कोई पिताजी नहीं है ना ही माता है। उनको मरे होवे काफी दिन हो गए है।ओर वो खुद भी टीचर नहीं है। वो एकदम लालची लड़का है।
गांव वालों को गुस्सा आया और वहां से चले आए गांव की तरफ़। गांव वालों ने कहा अब हमें इनसे हमारे सारे पैसे निकलवाने है
लालची लड़का अपने पैसे अपनी एक छोटी सी आलमारी में रखता था। ताकि उसके पैसे चोरी न हो।
गांव वालों ने प्लानिंग बनाई।
हम गांव वाले एक प्रोग्राम रखेंगे। क्योंकि वो टीचर गायकार भी है उसने हमसे कहा था कि मै गायकार भी हु। उसको हम बोलेंगे हमारे गांव मे पुरी रात संगीत का प्रोग्राम चलेगा। उस प्रोग्राम में गायकार आप होंगे। उसके बाद हम उसके कमरे पर चार पांच आदमी को भेज देंगे उसके सारे पैसे हम निकाल लेंगे। क्योंकि उसने हमें खूब लुटा है।
अगले दिन गांव वाले लालची लड़के के पास गए और जो बात गांव वालों ने पहले की थी। वो लालची लड़के को बता दी। लालची लड़के ने हां कर दी। गांव वाले जाने लगे तो लालची लड़के ने कहा मेरी फीस बहुत महंगी है।
गांव वालों ने कहा कोई बात नहीं वैसे आपकी फीस कितनी है। लालची लड़के ने कहा पूरी रात के तीन लाख रुपये। गांव वालों ने हां कर दी।
लालची लड़के ने सोचा आज तो कोई प्लानिंग नहीं बनानी पड़ी आज तो काम अपने आप हो गया।
लालची लड़के को क्या पता अब तुम्हारी उलटी गिनती शुरू होने वाली हैं।
गांव वालों ने स्टेज सजा दिया। और साउंड भी लगा दिया। गांव वाले गायकार इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद गायकार पहुंच गया। उसने अपना काम शुरू किया।
उधर गांव वाले लालची लड़के के कमरे में पहुंच गए। उन्होंने ने भी अपना काम शुरू कर दिया।
लालची लड़के का पूरा सामान कमरे से साफ कर दिया। कुछ भी नहीं छोड़ा कमरे में।
लालची लड़का सुबह जब कमरे में पहुंचा तो पूरा कमरा साफ मिला। लालची लड़का गांव की तरफ दौड़ा।
गांव वालों से कहा मेरे कमरे में चोरी हो गई है।
गांव वालों ने कहा ये तो एक दिन होना ही था। लुटा हुआ पैसा तो लुटा ही जाएगा।
लालची लड़का गांव वालों की बात समझ गया। ओर अपने कमरे में आकर बहुत रोया। अपनी आदतों के ऊपर
थैंक यू दोस्तो
No comments:
Post a Comment