Thursday, January 16, 2025

एक तरफा प्यार

 यह घटना एक गांव की। जिसका नाम विराट था। उसे प्रियंका नाम की लड़की दिल आ जाता हैं। लेकिन यह बात प्रियंका को नहीं पता थी। विराट नाम का लड़का मुझसे प्यार करता है।

प्रियंक एक कॉलेज मै जाती थी। कॉलेज प्रियंका के घर से 2किलोमीटर दूर थी। जब प्रियंका बस से कॉलेज जाती तो। विराट सुबह बस स्टैंड पर आकर बैठ जाता। प्रियंका वापस कॉलेज से घर आती तो। विराट फिर बस स्टैंड पर आ जाता

जब प्रियंका बस से उतरती तो विराट उसके पीछे पीछे चलता।यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। 

एक दिन प्रियंका को शक हुआ। यह लड़का रोज मेरे पीछे पीछे चलता है। आखि़र यह मुझसे चाहता क्या। क्यों रोज रोज मेरे पीछे चलता है।

विराट प्रियंका के प्यार मै पागल होता जा रहा था। उसे प्रियंका के अलावा कुछ नहीं दिखता था। विराट के अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो अपने प्यार का इजहार प्रियंका से कर सके। बहुत दयालु ईमानदार इंसान था। डरपोक भी बहुत था। लेकिन प्रियंका के रंग रूप ने विराट को घायल कर दिया।

प्रियंका बहुत सुन्दर लड़की थी। बहुत अच्छे स्वभाव की थी। चेहरे का रंग गोरा। दूध जैसा था। हॉट बिलकुल गुलाब के फूल की तरह थे। गाल पर एक छोटा सा तिल था। हंसती तो काफी अच्छी लगती थी। 

एक दिन प्रियंका ने विराट से कह दिया। मेरा पीछा क्यों करते हो। आप। विराट ने कुछ नहीं बोला। आपको क्या तकलीफ रोज मेरे पीछे पीछे आते हो। कितने महीनों से परेशान कर रखे हो। बेचारा विराट अपनी गर्दन नीचे करके सुनता रहा। प्रियंका ने कहा मुंह मै जबान नहीं है क्या। गूंगे हो क्या। आखिर चाहते क्या हो। आज में सभी बाते अपने घर वालो को बताऊंगी। इतना कहकर प्रियंका वहां से चल पड़ी। 

विराट एकदम से घबरा गया। ओर अपना गांव छोड़कर भाग गया। लेकिन प्रियंका अपने घर वालों को विराट की बात नहीं बताई।

क्योंकि प्रियंका बहुत अच्छी लड़की थी। वो दूसरो की इज्जत का ख्याल करती थीं। 

रात को प्रियंका को सोते सोते बिस्तर पर विराट  की बात याद आ गई। ओर सोचने लगी मैने उस लड़के को कितना डांटा। बेचारा कुछ भी नहीं बुला। बस नीचे गर्दन करके सुनता ही जा रहा था मैने कुछ ज्यादा ही बोल दिया था  गुस्से गुस्से मै। अब प्रियंका के दिल मै उस लड़के की मुहब्बत जगने लगी।  यह सोचते सोचते प्रियंका की आंख लग गई। और सो गई।

प्रियंका  सुबह उठी। नहा धोकर तैयार हो गई। प्रियंका ने सोचा वो लड़का जरूर मुझे बस स्टैंड पर मिलेगा। प्रियंका बस स्टैंड पहुंची तो वो लड़का प्रियंका को नहीं दिखा। प्रियंका सोचने लगी शायद डर गया होगा। की कल अपने घर वालों को साथ लेकर आएगी। प्रियंका मन ही मन उस लड़के के लिए मुस्कुराने लगी। बस आ गई । प्रियंका उसमें बैठ कर चली गई।

प्रियंका की कॉलेज की छुट्टी हुई तो। प्रियंका सोचने अब वो लड़का जरूर मिलेगा। जैसे प्रियंका बस से उतरी वो लड़का दिखाई नहीं दिया। अब प्रियंका के दिल बेचनी सी होने लगी। 

प्रियंका ने इगनोर कर दिया। रात को बिस्तर पर सोचने। लगी । वो लड़का रोज मेरे पीछे पीछे चलता था। इतनी जल्दी मेरा पीछा क्यों छोड़ दिया। प्रियंका सोचते सोचते सो जाती हैं।

कॉलेज के लिए तैयार हो जाती। बस  स्टैंड पहुंचती है वो लड़का दिखाई नहीं देता है। वापस कॉलेज से आती है। लड़का दिखाई नहीं देता है 

ऐसा रोज चलता रहा। प्रियंका कॉलेज जाती आती तो वो लड़का दिखाई नहीं देता था। प्रियंका अंदर से बेचैन हो गई। क्योंकि प्रियंका को भी आदत पड़ गई थी। उस लड़के की। 

प्रियंका अब उस लड़के के लिए। परेशान होने लगी। अब करे तो क्या करे। प्रियंका सोचने लगी। एक बार वो लड़का मिल जाए तो उससे मिल लू। प्रियंका की मोहब्बत उस लड़के के लिए बढ़ने लगी। 

प्रियंका ने उस लड़के को ढूंढने की कोशिश की। लड़का कही नहीं मिला। क्योंकि विराट गांव छोड़कर भाग गया था। अपने घर परिवार की इज्जत बचाने के लिए। विराट बहुत याद कर रहा था। प्रियंका को।

 लेकिन यह बात विराट को पता नहीं थी। प्रियंका उसे पूरे गांव मै ढूंढने निकली थी। अपने बेचैन दिल को को करार देने के लिए।

जब प्रियंका को वो लड़का नहीं मिला तो प्रियंका अंदर से तड़प गई। ओर सोचने लगी। कहा चला गया होगा। प्रियंका रात दिन उस लड़के के बारे मै सोचती रहती थी। शायद मैने उस दिन बहुत बड़ी गलती कर दी थी।

उस लड़के से प्यार से भी बात कर सकती थी। 

       उधर विराट प्रियंका के लिए तड़प रहा था। इधर प्रियंका विराट के लिए तड़प रही थी।ए

क तरफ प्रियंका प्यार के लिए  _  एक तरफ विराट प्यार के लिए 

         हेलो दोस्त हमें इस बात से क्या शिक्षा मिलती है। कमेंट मै जरूर बताइए ।






No comments:

Post a Comment

न्यू डिस्क्रिप्शन

यह कहानी दो परिवारों के बाप दादाओं की है। एक परिवार दूसरे की दूसरे परिवार की जमीन हड़प लेता है। पूरे गांव में जलील करता है। कुछ समय बाद अंजल...